मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चार राज्यों में भाजपा की जीत सरकार की जनहित की नीतियों का परिणाम – नितिन त्यागी

March 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। देश के चार राज्य उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में ऐतिहासिक अपार जनसमर्थन के साथ भाजपा की पुनः सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने पर भाजपा किसान मोर्चा के गाजियाबाद के महानगर उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने अभूतपूर्व जन समर्थन देने के लिए सम्मानित देवतुल्य मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। नितिन त्यागी ने भाजपा को भारी समर्थन से विजयी बनाने के लिए आम जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी। नितिन त्यागी ने कहा कि देश के चार महत्वपूर्ण राज्यों में जीत भाजपा की जनहित की नीतियों की जीत का परिचायक है। चार राज्यों की जीत ने ओजस्वी करिश्माई व्यक्तित्व के धनी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय संगठनकर्ता जेपी नड्डा, भारतीय राजनीति के चाणक्य जनप्रिय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति देश के लोगों के दृढ़विश्वास को दिखाने का कार्य एकबार फिर से किया है। नितिन त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्ष बाद जनता ने लगातार दोबारा सरकार बनाने का रिकार्ड कायम किया है, इसके लिए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बधाई के पात्र हैं। नितिन त्यागी ने कहा कि जिस तरह से लंबे समय किसानों के भाजपा के विरोध में होने की विपक्षी दलों के द्वारा अफवाह फ़ैलाने का कार्य किया जा रहा है, सम्मानित जनता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर उसको सिरे से नकार दिया है, जनता ने विपक्षी दलों को चुनावों में हराकर घर बैठाने का कार्य कर दिया है। नितिन त्यागी ने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय सांसद केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान, सतपाल चौधरी, डॉक्टर महेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, गाजियाबाद भाजपा के लोकप्रिय महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, किसान मोर्चा के जनप्रिय महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज व भाजपा के समस्त सम्मानित नेतागण व देवतुल्य कार्यकर्ताओं की रात-दिन की मेहनत का परिणाम है। नितिन त्यागी ने गाजियाबाद जनपद से विजयी अजीत पाल त्यागी, अतुल गर्ग, सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, डॉक्टर मंजू शिवाच को बधाई देते हुए जनपद की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/8h7KZqygDm4

https://youtu.be/zdLWmjSMnrk

https://youtu.be/GH_pGUNbqZ8

https://youtu.be/08PehCOVFPY

https://youtu.be/9dibfCTS4oo
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights