होलिका दहन आज, देखे शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

28_03_2021-indore_holika_dahan_news_2021328_74013
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। रंगों का त्यौहार होली के आते ही सबके चेहरे खुशी से खिल जाते हैं। होली को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार 18 फरवरी को होली मनाई जानी है, उससे पहले आज छोटी होली मनाई जाएगी। छोटी होली को होलिका दहन किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मान्यता है कि होलिका दहन की पूजा करने से होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं। इस साल भद्रा के चलते होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर सभी लोगों में असमंजस की स्थिति है। आइए हम बताते हैं कि इस बार होलिका दहन कब, कैसे और किस मुहूर्त में करना है।

इस बार होलिका दहन का मुहूर्त रात 9.20 बजे से 10.31 बजे तक रहने वाला है। अर्थात इस बार होलिका दहन के लिए एक घंटे से भी ज्यादा समय मिलने वाला है। वहीं रंगों के साथ खेलने वाली होली कल 18 मार्च को खेली जाएगी।

बता दें कि होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। सबसे पहले होलिका पर रोली, हल्दी और गुलाल से टीका लगाया जाता है। इसके बाद जल, रोली, कच्चा सूत, बताशे, चावल, फूल, नारियल आदि को चढ़ाया जाता है। यह सब चढ़ाने के बाद होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा की जाती है। मान्यता के अनुसार यह सब करने से ग्रहदोष भी दूर हो जाते हैं। होलिका दहन के समय परिवार के सभी लोग होलिका के चारों ओर इक्ट्ठा होकर बैठते हैं और उसमें साबूत मूंग और गेहूं की बाली को डालते हैं। बाद में बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights