मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

16 मतदेय स्थलों पर 2695 मतदाता कर सकेंगे मतदान

March 16, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराया जायेगा। इस निर्वाचन में 16 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में कुल 2695 मतदाता हैं। इसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के सदस्यगण एवं ग्राम प्रधान मतदाता हैं। इनके साथ ही वर्तमान में सांसद, राज्य सभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पदेन सदस्यों के रूप में निर्वाचक नामावली में मतदाता के रूप में पंजीकृत होते हैं।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निर्वाचन से संबंधित आदर्श आचार संहिता के प्राविधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को दी गयी पहचान पर्चियां सादे (सफेद) कागज पर होंगी उन पर कोई प्रतीक, अभ्यर्थी का नाम या दल का नाम नहीं होगा। मतदान के दिन और उसके पूर्व के 48 घंटों के दौरान किसी को शराब वितरित नहीं की जाएगी। बैठक में बीजेपी के आशीष शाक्य, समाजवादी पार्टी के बलवीर सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी के पवन कुमार गौतम एवं कम्युनिष्ट पार्टी के श्रीकृष्ण गोपाल गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/qQ5zaNJDcgM

https://youtu.be/tUSgGk5USVg

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights