मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वित्तीय वर्ष के अन्त तक कार्य पूर्ण नहीं हुए तो प्रतिकूल प्रविष्टि

March 16, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब के सौन्दर्यीकरण, खेल मैदान, पुस्तकालय, पंचायत भवन, किचन शेड, खाद के गड्ढ़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कार्य किया जा रहा है वह वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाना चाहिए अन्यथा संबंधित खंड विकास अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
बुधवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल विहारी बाजपेई सभागार में एसडीएम, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारियों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि चुनाव प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है अधिकारी विकास कार्यों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगली वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक गांव में खेल के मैदान, पुस्तकालय, खाद के गड्ढ़े एवं तालाबों के लिए स्थान चिन्हित कर कार्य योजना तैयार करें जिससे गांव में विकास कार्य तेजी से कराए जा सके। उन्होंने कहा कि गांव के निकट ऐसे तालाब जिसमें गांव का गन्दा पानी न जाता हो उनको आदर्श तालाब के रूप में सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर पंचायत भवन पूर्ण हो गये हैं उनको सक्रीय किये जाएं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/qQ5zaNJDcgM

https://youtu.be/tUSgGk5USVg

https://youtu.be/zdLWmjSMnrk
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights