बाइको की आमने-सामने की भिड़न्त में पिता की मौत, बच्चा घायल

bd734efe-00e2-42bc-a72b-f169d8a6d5d2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइको की जोरदार टक्कर हो गई जिससे एक बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई वही उसका मासूम बच्चा चोटिल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं दूसरे बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार की सांय चार बजे के समीप थाना मुजरिया के ग्राम नरसेना निवासी अमरदीप (30) पुत्र राजेंद्र शर्मा अपने दस वर्षीय बेटे अर्पित के साथ अपने गांव से बाइक द्वारा कछला की तरफ जा रहा था वहीं थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम मरूहा निवासी संजीव (28) पुत्र मोतीराम कछला की तरफ से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। दोनों बाइक सवार जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर कस्वा कछला में पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिससे थाना मुजरिया के ग्राम नरसेना निवासी अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका मासूम बच्चा अर्पित चोटिल हो गया। घटना के बाद देखने वालों की भीड़ जुट गई।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं चोटिल बच्चे अर्पित का चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया वहीं पुलिस ने दूसरे बाइक सवार संजीव को हिरासत में लेकर बाइक को कब्जे में ले लिया है। अमरदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights