खड़ी रोडवेज बस से कार टकराई,कार और टैम्पो पलटने से चार लोगों की मौत,10 घायल
ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ भीषण हादसा
इको कार ओवरटेक करते हुए खड़ी रोडवेज बस से टकरा कर टैम्पो से टकराई,कार और टैम्पो दोनो पलट कर खाई में गिरे
होली से दो दिन पूर्व सड़क हुई खून से लाल
बदायूं। यह भीषण सड़क हादसा आज मुजरिया थाना छेत्र के बदायूँ-मेरठ स्टेट हाइवे पर हुआ है। इस हादसे से तीन परिवारों में होली का रंग भंग होने से खुशियां मातम में बदल गई है।
आपको बता दे कि बदायूं मेरठ स्टेट हाईवे पर मुजरिया में दिल्ली से आ रही रोडवेज बस चौराहे से पूर्व बिजली घर के सामने हाईवे पर खराब खड़ी थी। दिल्ली से तेज स्पीड से आ रही ईको कार से आगे टेंपू जा रहा था जिसको कार ने ओवर टेक किया। आगे खराब स्थिति में खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टक्कर लगने पर कार चालक संतुलन खो बैठा । इको कार की आगे जा रहे टैम्पो से टक्कर हो गई। कार और टैम्पो दोनो पलट कर खंदी में गिर गए। इको कार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर तथा एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई । इस तरह से चार लोगों की मौत तथा अन्य सभी 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें पांच लोग घायल ईको कार के हैं पांच टेंपो के हैं । टैम्पो डिबाई से आ रहा था।


रोडवेज बस के पीछे इको कार की जबरदस्त टक्कर लगने से रोडवेज बस लगभग 10 मीटर आगे खिसक गई। इको कार मैं सवार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । ईको कार चालक का नाम पता अभी तक पता नहीं चला है। ईको कार में बैठे यात्री 50 टिपप्लू पुत्र शंकर तथा 35 बलवीर पुत्र राजपाल निवासी जमालपुर थाना हजरत पुर की घटना स्थल पर ही कार में मौत हो गई । जिसमें बलवीर की गर्दन धड़ से अलग हो गयी। एक अन्य की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। कार में 5 लोग घायल हुए जिसमें धर्मेंद्र पुत्र धनपाल, पूजा पत्नी सर्वेंद्र यह दोनों घायल अवस्था में थे और 3 लोगों को पुलिस ने तत्काल ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है जिनके नाम अभी तक ज्ञात नहीं हो सके हैं सभी कार सवार ग्राम जमालपुर थाना हजरत पुर के निवासी थे यह दिल्ली से अपने घर होली का त्यौहार मनाने आ रहे थे।



टैम्पो में सवार 5 लोग घायल हुए है जिसमें घायल संदीप निवासी कीरतपुर थाना छतारी जनपद अलीगढ़ के अलावा चार अन्य लोग घायल थे। जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल गंभीर हालत में भर्ती कराया है।
घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान तथा प्रभारी निरीक्षक सहसवान के साथ ही मुजरिया के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सिंह यादव
















































































