रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल का होली महोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया
बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल का होली महोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया। क्लब के सभी सदस्यों ने सपरिवार होली महोत्सव में पहुंच कर कार्यक्रम का आनंद लिया।
रोटरी क्लब के होली महोत्सव में ब्रज कला संस्थान, वृंदावन के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य, डांडिया महारास, फूलों की होली, एवम अन्य अनेकों मनमोहक प्रस्तुतियों प्रस्तुत कर कार्यक्रम को वृंदावन मय एवं भव्य बना दिया।।
महोत्सव के विशेष सहयोगी MAHESHWARI STAINLESS के डायरेक्टर एवम क्लब अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी एवं अंकुर माहेश्वरी को क्लब के सदस्यों ने प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
समय समयबद्धता का पुरुस्कार Mrs.&Mr. Amod Chanakya , Mrs.&Mr. Kuldeep Rastogi,
Mrs & Mr.Anil gupta Thekedar ने जीता।
क्लब के अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी, सचिव मुनेंद्र सिंह,

कोषाधक्ष सुरेन्द्र चाणक्य, असिस्टेंट गवर्नर Dr. संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता , आगामी अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, विपिन अग्रवाल, आमोद चाणक्य, आगामी सचिव संजय
रस्तोगी, Dr अरविंद सक्सेना, अनिल गुप्ता ठेकेदार अनिल गुप्ता सीमेंट, सुनील सम्राट, कौशल गुप्ता, सुरजीत गुप्ता, पवन शर्मा, किशन वैश्य, राममोहन अग्रवाल, अजीत वैश्य, अनिल गुप्ता सोनू, प्रदीप गुप्ता, गोपाल रस्तोगी राजेश गुप्ता, अमित वैश्य, संजीव सक्सेना सपरिवार उपस्थित रहे सदस्यों ने सपरिवार आपस में होली की शुभकामनाएं
प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के सचिव मुनेंद्र कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम की सफलता में क्लब के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चाणक्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में अध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी क्लब के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चाणक्य, सचिव मुनेंद्र सिंह, अ.गवर्नर Dr. संजीव गुप्ता एवं क्लब की पूरी टीम का कोटि कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया एवं सभी को होली की सपरिवार शुभकामनाए दीं ।
होली के इस पावन पर्व पर लगे रंग हर गाल।
राष्ट्र रंग में सब रंगे हर घर हो खुशहाल ।।
एक बार फिर सभी को शुभकामनाएँ एवं आभार















































































