जन कल्याण फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हफीज़ शेख को सम्मानित किया

b364349f-1ae1-4e5f-8f02-2e795ba1acd5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अपना ग़रीब समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष (श्री हकीम शरीफ़) के विशेष निमंत्रण पर जन कल्याण फ़ाउंंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हफीज़ शेख अपनी पूरी टीम के साथ बरेली अपना ग़रीब समाज सेवा समिति के आफ़िस पर पहुंचे। श्री हकीम शरीफ़ जी की पूरी टीम ने जन कल्याण फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद हफीज़ शेख को बुके व माला पहनाकर कर सम्मानित किया।हफीज़ साहब ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष व उनकी टीम को धन्यवाद दिया व उनको अपने संगठन की नीतियों व अब तक संगठन ने जो भी कार्य किये हैं उनसे अवगत कराया।सभा में शामिल संगठन के समस्त पदाधिकारियों नें जन कल्याण फाउंडेशन की सदस्यता लेने के लिए भारी मात्रा में आवेदन किया। इस समारोह का संचालन शहनाज़ जी ने किया समारोह में मौजूद सभी पदाधिकारियों नें अपने अपने विचार रखे। जन कल्याण फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हफ़ीज़ साहब ने सभी लोगो से जनता के हित में ज़्यादा से ज़्यादा समाज सेवा करने का आह्वान किया।और अध्यक्ष जी ने बताया कि सरकार की जो जन कल्याणकारी नीतियां होती हैं जिनका लाभ किसी कारणवश जनता तक नहीं पहुंच पाता संगठन के ज़रिये कैसे उन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं।एडवोकेट मनोज कुमार सिंह जी ने कहा कि महिलाओ के सम्मान में हमारा संगठन हमेशा हर परिसतिथी में उनके साथ खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष शाहरुख़ मसूदी ने ग़रीबो के हित में संगठन नें जो भी कार्य किये हैं उनके बारे में बताया वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती नूर अफ़शा नूरी ने महिलाओं से अनुरोध किया कि वो अपने ख़िलाफ होने वाले किसी भी तरह के अत्याचार का खुलकर विरोध करे उनके इस विरोध में हमारा संगठन हमेशा उनके साथ रहेगा।समारोह में और भी लोगो नें अपने अपने विचार रखे। समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights