मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अंग्रेजी विभाग में वार्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

March 15, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में अंग्रेजी विभाग के द्वारा वार्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया “Shakespeare is not for one age but for all ages ” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की आकांक्षा एवं बीए द्वितीय वर्ष की गीतांजलि सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही एम ए प्रथम वर्ष के अभिषेक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।बीए तृतीय वर्ष के इशराक खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष के प्रमोद कुमार साहू को मिला। दूसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष की पारुल गुप्ता को मिला तथा तीसरा स्थान एमए प्रथम वर्ष की दीक्षा यादव ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की कोमल श्रीवास्तव रही।दूसरा स्थान संयुक्त रूप से एम ए प्रथम वर्ष की ऋतु एवं बीए प्रथम वर्ष के प्रमोद कुमार साहू को प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से एमए प्रथम वर्ष की शिल्पी सिंह एवं सविता यादव रही।
कार्यक्रम का उदघाटन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ ज्योति विश्नोई ने कहा कि वार्षिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। बिश्नोई ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।अंग्रेजी साहित्य परिषद की अध्यक्ष कु शिल्पी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।निर्णायक की भूमिका डॉ डॉली,डॉ सतीश यादव एवं डॉ गौरव सिंह ने निभाई।


इस अवसर पर डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ नीरज कुमार,डॉ संजय कुमार,डॉ प्रेमचंद,डॉ राजधारी यादव,डॉ सरिता यादव, डॉ मिथिलेश कुमार,डॉ बबिता यादव,डॉ दिलीप कुमार वर्मा,विजेंदर सिंह,संजीव शाक्य,प्रमोद कुमार शर्मा,बंटी सिंह,प्रतीक्षा,पिंकी गुप्ता, नेहा शाक्य,अनामिका शाक्य,सिकल कुमार,अंशिका,पायल,गोविन्द शर्मा, दिव्या राजपूत,दीक्षा सक्सेना आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/tUSgGk5USVg

https://youtu.be/z9RfGGKGXWs
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights