मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

साहित्यकारों ने मिलकर संग साहित्य शिखर में बिखेरे रंग

March 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


गाज़ियाबाद। रविवार अपराहन 2:30 बजे गाजियाबाद चिरंजीव बिहार में साहित्य शिखर के बैनर तले साहित्य शिखर की महासचिव सुप्रिया सिंह वीणा , अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कमलेश संजीदा एवं सदस्यों ने एक भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बहुत से प्रसिद्ध शायर एवं कवियों ने भाग लिया। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की अध्यक्षता सुविख्यात प्रसिद्ध शायर श्री सीमाब सुल्तानपुरी जी ने किया मुख्य अतिथि फरीदाबाद के मशहूर शायर श्री क़मर बदरपुरी रहे और अंतरराष्ट्रीय शायर मासूम गाजियाबादी तथा श्री राजीव सिंघल एवं बीएल बत्रा विशिष्ट अतिथि रहे कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कमलेश संजीदा एवं महासचिव सुप्रिया सिंह वीणा ने संयुक्त रुप से बड़े ही खूबसूरत अंदाज में किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनके माल्यार्पण से हुआ, जहां प्रसिद्ध कवयित्री ममता लड़ीवाल ने सरस्वती वंदना अपनी मधुर आवाज में, तत्पश्चात प्रसिद्ध शायर ताबिश खैराबादी जी ने अपने ही अंदाज़ में नाते पाक प्रस्तुत की , और इस तरह कार्यक्रम का आगाज़ हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन मशहूर कवि , कवियत्रिओं एवं शायरों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके नाम इस प्रकार हैं:-
सीमाब सुलतानपुरी,क़मर बदरपुरी ,मासूम ग़ाज़ियाबादी,राजीव सिंघल,बी.एल. बत्रा ,अजय अक़्स ,डॉ. राजेश ख़ुशदिल,
फखरुद्दीन अशरफ़,हासिम देहलवी ,बाबू अली अब्र,कमल धमीजा, प्रीति पाठक, माधवी शंकर,अरुण साहीबाबादी, ताबिश ख़ैराबादी,नावेद ग़ाज़ियाबादी,राजीव कामिल,हेमंत शर्मा,ओमपाल सिंह ख़लिश, सुंदर सिंह, ममता लड़ीवाल,तूलिका सेठ,
रचना निर्मल, सुप्रिया सिंह वीणा, प्रोफ़ेसर कमलेश संजीदा

लगभग 5 घंटे के इस सफल आयोजन में सभी श्रोताओं एवं शायर कवियों ने, एक दूसरे की रचनाओं का आनंद लिया और एक दूसरे की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर कमलेश संजीदा एवं सुप्रिया सिंह वीणा ने सभी गणमान्य शायरों को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया तथा सभी शायर एवं कवियों ने भी साहित्य शिखर द्वारा आयोजित साहित्य के इस उत्कृष्ट कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की भूरी- भूरी प्रशंसा की और साहित्य के इस उत्कृष्ट सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई दी।

https://youtu.be/QEliG_KOrm0
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights