फाल्गुन एकादशी पर निशान यात्रा निकाली और फाल्गुन महोत्सव मनाया
बदायूं। फाल्गुन एकादशी के पावन पर्व पर श्री श्याम कृपा परिवार की ओर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी भव्य निशान यात्रा व फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया



सर्वप्रथम भव्य निशान यात्रा ओवरब्रिज के नीचे सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर से सैकड़ों श्यामप्रेमिओ ने प्रभु श्याम जी के निशान की पूजा अर्चना कर अपने शरीर पर धारण करते हुए भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ किया निशान यात्रा पुलिस लाइन चौराहा ,लावेला चौक ,रजी चौक, सुभाष चौक होते हुए आर्यसमाज पर चार धाम श्री खाटु श्याम मंदिर में उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरार्फा बाजार बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, लालपुल होते हुए बदायूँ नरेश श्री खाटु श्याम मंदिर जजपुरा उझानी पहुंच कर निशान अर्पित किये भव्य निशान यात्रा में श्यामभक्तो द्वारा पुष्पवर्षा,इत्र वर्षा, गुलाल की होली खेलते हुए आगे बढ़ रहे थे बाजार मेंभव्य निशान यात्रा का लोगो ने भरपूर स्वागत किया भव्य निशान यात्रा का मुख्य आकर्षण 16 फिट का भव्य निशान जोकि हर वर्ष फाल्गुन एकादशी पर प्रभु श्याम जी को चढ़ाया जाता है रहा है




श्री श्याम कृपा परिवार की ओर से श्री श्याम रसोई का आयोजन भी चार धाम खाटु श्याम मंदिर आर्यसमाज चौक व बदायूँ नरेश श्री खाटु श्याम मंदिर जजपुरा उझानी में किया गया जिसमें भक्तो ने प्रसादी को ग्रहण किया


शाम को श्री खाटूश्याम चार धाम मंदिर पर सकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु श्याम जी की झांकियों के साथ भजनों का आनंद श्यामभक्तो द्वारा लिया गया

श्यामभक्त नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया की वर्ष की सबसे बड़ी रंगभरी फाल्गुन एकादशी पर प्रभु कृष्ण भक्त श्री बर्बरीक ने महाभारत के युद्व में सार्थक परिणाम के लिए अपना शीश को दान में दिया था जिससे प्रसन्न होकर श्री कृष्ण जी ने श्री बर्बरीक को वरदान दिया था कि कलयुग में वो श्री श्याम से जाने जाएंगे तथा जो भी उनके दरबार मे आएगा वो कभी खाली नही जाएगा कलयुग में अपनी सोलह कलाओं से प्रभु श्याम को सुज्जित किया इसलिए श्यामजगत में फाल्गुन एकादशी का बहुत महत्व होता है देश विदेश में श्यामप्रेमी इसको जोर शोर से मनाते है

इस अवसर पर सोनू वर्मा,राजेश गुप्ता,पंकज जौहरी, अनुपम जौहरी, कुलदीप वैश्य, विनय चतुर्वेदी, प्रमोद गुप्ता, राजकमल गुप्ता , सलिल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरिओम सिंह, सोनू उपाध्याय, ईश्वर दयाल, हर्ष रावत,मनीष गुप्ता, अमित वैश्य, आदि कई श्यामभक्तो का विशेष सहयोग रहा
















































































