बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि आज 15 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सालारपुर में अप्रैन्टिसशिप मेला आयोजित किया जायेगा जिसमें आई0टी0आई0 पास कर चुके युवा एवं युवतियों को अप्रैन्टिसशिप के लिए चयनित किया जाएगा। जनपद की सनविन टैक्सटाइल, ग्लोवल कम्प्यूटर्स, डेल्टाफ्रेश, अन्नपूर्णा, चित्रांशी ट्रेडर्स, नकुल डिस्ट्रीव्यूशन आदि निजी क्षेत्र की कम्पनियॉ प्रतिभाग करेंगी। अप्रैन्टिस मेले में भाग लेने के लिए अभ्यार्थी का अप्रैन्टिस पोर्टल (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू अप्रैन्टिसशिपइण्डिया डॉट जीओवी डॉट इन) पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यार्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं तीन नवीनतम फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।