अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महिला शाखा ने होली उत्सव धूमधाम से मनाया

f1baa57c-7a2c-432e-8511-d794109c66d1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद महिला शाखा द्वारा होली उत्सव धूमधाम के साथ में मनाया गया।
आयोजन का प्रारंभ ठंडाई वाले की भूमिका निभा रही प्रमिला गुप्ता के द्वारा हुआ अतिथि विमलेश गुप्ता (पत्नी विधायक महेश गुप्ता) , गुंजन , (उसहैत नगर चेयर पर्सन) सैनरा वैश्य (बदायूं चेयरमैन) दीपमाला गोयल, शुभ्रा गुप्ता( पत्नी राजीव गुप्ता) के कर कमलों द्वारा वृंदावन के रास रचैया राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा गुप्ता, महामंत्री एकता गुप्ता ने होली उत्सव के द्वारा लोगों में स्नेह भावना का संचार करने पर जोर दिया।मधु अग्रवाल , डॉ ममता नौगरैया अतिथि रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता गणपति बंदन व कुंमाऊनी गीत के साथ एवं नृत्य प्रस्तुति छोटी सी वैभवी के द्वारा हुई। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ ममता नौगरैया ने पति पत्नी पर आधारित हास्य कविता दी । तत्पश्चात एकता गुप्ता ,आभा गुप्ता ,के समूह नृत्य ने मन मोह लिया ।कवयित्री डॉ कमला माहेश्वरी ने फागुन गीत प्रस्तुत किया। डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता ,डॉ रुचि गुप्ता डॉ पूनम गुप्ता की नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल को वृंदावन के फूलों की होली से भर दिया। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने अपनी हास्य कविता के द्वारा लोगों को गुदगुदाया। सरप्राइस गिफ्ट दिए जाते रहे। इसी बीच 30 सेकेंड में जिसने कम समय में बिंदी लगाकर गेम खेला।


बीच बीच में ठंडाई वाली का रुप रखकर प्रमिला गुप्ता सब मन मोहकर हंसाती रहीं। वहीं नन्हीं सी वैभवी गुप्ता ने अपने सुंदर से गीत से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम आयोजिका संस्था की नींव रखने वाली डॉ प्रतिभा गुप्ता एवं महामंत्री एकता गुप्ता की मेहनत से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। हिंदी दिवस पर ऑनलाइन हुए कार्यक्रम के पुरस्कार भी बांटे गए जिसमें बच्चों में कु वैभवी,‌तेजस्विनी,आदि,रभ्या, युवराज, लावण्या,स्वर्णा, श्रेया, अभिलाषा,दिशांगना,आर्या नौगरैया तथा सीनियर वर्ग मेंवैविध्य,शुभ, ध्रुव,अखिल यश, एकाग्रता,केशव,अयन आदि को पुरस्कृत किया गया।


पूजा शलभ गुप्ता, डॉ दीप्ति जोशी गुप्ता,शिल्पी, दीप्ति दीपांक रस्तोगी,पूनम, पूजा जैमिनी को आनलाइन सरप्राइज़ गिफ्ट दिये गये।
कार्यक्रम के अंत में ढोल नगाड़ों के साथ होली में विमलेश गुप्ता,सैनरा वैश्य , दीपमाला गोयल, शुभ्रा गुप्ता, गुंजन के कर कमलों द्वारा होली में अग्नि देकर होली दहन किया गया एवं ढोल नगाड़ों के ध्वनि पर दीप्ति गुप्ता, सीमा, पूजा, डॉ रुचि, विनीता गुप्ता,कंचन, राधा वैश्य,रीटा गुप्ता, पर नृत्य किया। डॉ सुनीति गुप्ता,रमा गुप्ता व मणि गुप्ता ,शिल्पी रस्तोगी ,पूनम रस्तोगी, वैशाली,निशि व शैफाली ने शुभाशीष दिये।
कार्यक्रम का संयोजन व रूपरेखा डॉ प्रतिभा गुप्ता , एकता गुप्ता, दीप्ति जोशी गुप्ता का रहा व संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी व डॉ प्रतिभा गुप्ता का संयुक्त रूप से रहा।
मुख्य आकर्षण में कान्हा व राधा झूले पर पुष्प वर्षा, होली दहन के चारों ओर नृत्य, ठंडाई व फूलों की होली रही। सभी सदस्यों को गुलाल व सौफ मिश्री भेंट कर शुभकामनाओं सहित विदा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights