मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एनएसएस शिविर के छठे दिन तकनीकी शिक्षा दिवस आयोजित

March 13, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई का पड़ौआ ग्राम में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन तकनीकी शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने पड़ौआ ग्राम में जनजागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने ग्रामीण विद्यार्थियों को मोबाईल, टेबलेट और लैपटॉप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकी के बारे में समझाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि जीबी पन्त पीजी कॉलेज कछला के अर्थशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विशाल दुबे ने कहा कि कोविड काल मे ऑनलाइन शिक्षा की उपयोगिता सिद्ध हो चुकी है।विश्व स्तरीय ज्ञान का भण्डार इंटरनेट पर उपलब्ध है। जिसको जैसी और जितनी जरूरत है वह उसे ले सकता है।प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति की विशेषताओं को उदघाटित करते हुए डॉ दुबे ने कहा कि यान्त्रिक तकनीकी के अतिरिक्त स्वविवेक युक्त बौद्धिक तकनीकी का उपयोग भी किया जा सकता है, जो प्राचीन भारतीय गुरुशिष्य परम्परा में ही सम्भव है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।


संचालन कुमारी शिवानी ने किया। उद्घाटन दीप प्रज्वलन और माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा हुआ सरस्वती वंदना सोनी, सौम्या पाठक,आंचल,जैनब,कुमारी निधि की टोली ने किया। कुमारी सुहानी गुप्ता, सविता यादव, तृप्ति सिंह, निहारिका, निधि ने अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर विनोद यादव,बलराम यादव,राजेश कुमार,गोविन्द शर्मा, कोमल श्रीवास्तव,दीक्षा सक्सेना, चँचल,साक्षी,आँचल,दीप्ति सिंह, संजना चौहान आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/le-tf8hQr1M
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights