मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

साप्ताहिक सत्संग में हिन्दू जागृति मंच के सदस्यों ने फूलों की खेली होली

March 13, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिंदू जागृति मंच,बदायूं के तत्वाधान में आज रविवार को बदायूँ जिले में स्थित संजय रस्तोगी के आवास पर साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान रामजी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर हुआ। इसके पश्चात साप्ताहिक सत्संग की श्रृंखला में मंच द्वारा निर्धारित रामचरितमानस का पाठ जगदीश सरन शर्मा द्वारा प्रारंभ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मंच के नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बदायूँ नगर के सभी नगरवासियों से ये अपील की कि अपने स्वस्थ मन से,पारस्परिक वैर भाव,ईर्ष्या द्वेश,ऊँच नीच,जाति पाँति के अतिरिक्त अन्य सभी कुरीतियों व कुप्रथाओं को त्यागकर पारस्परिक समरसता युक्त बन्धुत्व के साथ टोलियाँ बनाकर अथवा अपने अपने घर में ही अति सौहार्द पूर्ण भाव से होलिकोत्सव को मनाकर आनंदित हों।
सत्संग के यजमान संजय रस्तोगी को हिन्दू जागृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा रामचरितमानस एवं रामदरबार भेंट किया गया।अम्बरीष शर्मा एवं विनोद रावत के होली गीतों के साथ सभी खुशी में झूम उठे और सभी श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली।
आरती,शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम का संचालन अजीत सुभाषित ने किया। भक्तजनों में अनमोल गुलाटी,शुचि शर्मा,सर्वेश कुमारी शर्मा,शानू रस्तोगी,राधिका ज्वैलर्स,यशोमोहन शर्मा,कोमल साहू,उर्मिला रस्तोगी,ऊषा अरोरा,मीना रस्तोगी,राम भरोसे रस्तोगी,तनू रस्तोगी,आरती रस्तोगी आदि उपस्थित रहे ।

https://youtu.be/le-tf8hQr1M
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights