मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ऋषि दयानंद के कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता

March 13, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आर्यसमाज बदायूं का साप्ताहिक सत्सग

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आर्यजनो ने यज्ञ मे आहूतिया डालकर की विश्व कल्याण की कामना

बदायूं। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य समाज बदायूँ के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सागरताल स्थित ऋषि कुटी पर यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मौजूद आर्यजनों ने यज्ञ मे आहुतियां डालकर समाज व विश्व कल्याण की कामना कर महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वारा आर्य समाज की स्थापना को लेकर किये गये कार्यों का बर्णन किया गया ।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री व आर्य समाज बदायूं के प्रधान नन्हे लाल कश्यप ने आयोजित सप्ताहिक सत्संग में कहा की ऋषि दयानंद के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता ऋषि दयानंद ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया था बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त किया दयानंद सरस्वती ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने में लगा दिया।
आर्य समाज मंत्री योगेंद्र सागर ने यज्ञ के महत्व पर विचार ब्यक्त करते हुये कहा कि यज्ञ के आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है इसलिए हर व्यक्ति को अपने अपने घर में सप्ताह में कम से कम एक बार यज्ञ जरूर करना चाहिए यज्ञ से बीमारियां दूर होती है इसलिए इसका आयोजन हर दृष्टि से बेहद जरूरी है ।
इस मौके पर डॉ विकास सक्सेना, धर्मेंद्र आर्य, योगेश पटेल, पुनीत कश्यप, निखिल गुप्ता, हिमांशु राठौर, अंकित राठौर, विशाल वैश्य ,रामकुमार सक्सेना, दीपक सक्सेना, राजीव शर्मा ,अनिल कुमार वर्मा ,पंकज कुमार सिंह, सुदेश चौहान, पूर्व सभासद पुष्पा देवी कश्यप, छाया कश्यप ,श्रुति कश्यप समेत काफी आर्य जन मौजूद रहे।

https://youtu.be/le-tf8hQr1M
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights