अब यूपी परिवहन बसों में सफर करने वाले यात्रियों से उनकी उम्र पूछेंगे कंडक्टर

up-roadways-660x330
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ । यूपी रोडवेज की बसों में यात्रा के दौरान यदि कंडक्टर आपकी उम्र पूछे तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, परिवहन निगम प्रशासन के ताजा आदेशों के तहत बस कंडक्टर के लिए रोजाना उसकी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों की डिटेल दर्ज करना अनिवार्य बना दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिवहन निगम के मेरठ क्षेत्र के प्रबंधक के.के. शर्मा ने बताया कि प्रशासन के ताजा आदेशों का मकसद केवल यह जानना है कि यूपी परिवहन निगम की बसों में ‌रोजाना यात्रा करने वाले सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों की औसत संख्या कितनी है, ताकि हम उसके आधार पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जरूरी सुविधाएं बढ़ा सकें।

शर्मा के मुताबिक, कुछ भी नया करने से पहले सर्वे तो कराना ही पड़ता है। यात्रियों को उम्र के प्रमाण के रूप में क्या दिखाना होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यात्री मौखिक रूप से अपनी उम्र बताएंगे। उन्हें कोई प्रमाण नहीं पेश करना होगा। कंडक्टर उनके द्वारा बताई गई उम्र को ही डिटेल में दर्ज करेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights