एनएसएस शिविर के पाँचवें दिन भ्र्ष्टाचार उन्मूलन दिवस आयोजित

85756124-a846-4f42-9af6-23c853ab770b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई का पड़ौआ ग्राम में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन भ्र्ष्टाचार उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने पड़ौआ ग्राम में जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्राओं ने भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगा ग्रामवासियों को जागरूक किया। डॉ बबिता यादव ने कहा कि भ्र्ष्टाचार करना और सहना दोनों ही कायरता और अन्याय है।भ्र्ष्टाचार को लेकर स्वयंसेविकाओं ने ग्राम के चौराहों पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बौद्धिक सत्र में इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार करने वाला व्यक्ति धनलोलुपता मानसिक विकार से ग्रस्त होता है उसे आध्यात्मिक परामर्श की आवश्यकता होती है।हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने कहा कि भ्र्ष्टाचार को समाप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आगे आना होगा।प्राणी विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गौरव कुमार ने भी विचार व्यक्त किया।
संचालन कुमारी तृप्ति सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह,विनोद यादव बलराम यादव, सोनी,वर्षा,एकता सक्सेना,सौम्या पाठक,सेजल मिश्रा,आँचल,दीप्ति सिंह,प्रीति,काजल,संजना चौहान, शिवांगी आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights