वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन रामलखन छात्र चैंपियन प्रगति शाक्य छात्रा चैंपियन घोषित
बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे सप्तदश वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अन्तिम दिन विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में रामलखन प्रताप सिंह चैंपियन घोषित किए गए वहीं छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप पर प्रगति शाक्य ने कब्जा जमाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय छर्रा अलीगढ़ के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ परवेज शमीम ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।


छात्रों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रामलखन प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर धनवीर रहे। तीसरा स्थान रितेश पाल को मिला। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रगति शाक्य ने प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर कुमारी तुलसी रही तथा तीसरा स्थान कुमारी आरती को मिला। पन्द्रह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता केवल छात्रों के लिए हुई जिसमें प्रथम स्थान राम लखन प्रताप ने ही प्राप्त किया। दूसरा स्थान धनवीर ने प्राप्त किया तथा आकाश यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता शशिबाला रही।दूसरा स्थान श्वेता झा को मिला तथा तीसरा स्थान कुमारी मिथिलेश को मिला। छात्रों की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम विजेता लोकेंद्र प्रताप सिंह बने। दूसरे स्थान पर अमन कुमार रहे तथा तीसरे स्थान पर सुमित रहे।छात्रा वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कुमारी तुलसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। शशिबाला दूसरे स्थान पर रही तथा कुमारी कमलेश यादव तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में सुमित ने अपना परचम लहराया।दूसरे स्थान पर आकाश यादव रहे।तीसरा स्थान लोकेंद्र प्रताप सिंह को मिला।



केवल छात्राओं के लिए हुई म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी सोनम ठाकुर को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर कमलेश यादव रही एवं तीसरा स्थान शिवानी सागर को मिला। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ परवेज शमीम ने कहा कि खेल के प्रति लगाव और जुनून रखने वाले छात्र छात्रा इसे अपना कैरियर बनाएं तथा सम्मान यश कीर्ति के साथ एक अच्छा मुकाम हासिल करें। मुख्य अतिथि को क्रीड़ा प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। समापन समारोह में क्रीड़ा समिति के छात्र सदस्य सुमित एवं विपिन कुमार तथा छात्रा सदस्य शिवांगी और रूपलमान को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने किया तथा संचालन राजनीति विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। निर्णायक की भूमिका में संजीव राठौर,डॉ बरखा, डॉ नीरज कुमार, डॉ सरिता यादव, डॉ संजय कुमार,डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ मिथिलेश, डॉ सतीश सिंह यादव,डॉ सचिन राघव आदि ने निभाई।डॉ अनिल कुमार ने आभार ज्ञापित किया।

डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ डॉली,डॉ शशिप्रभा, डॉ सारिका शर्मा,डॉ राजधारी यादव, वीरबहादुर आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विजेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा,संजीव शाक्य, राजीव पाली,कबीर अहमद,गौरव पाली,भगवान सिंह राजपूत, प्रिंस सक्सेना,अंशुल कुमार,रोहिताश्व यादव,विकास विनीत,अजय प्रताप सागर,कपिल वर्मा,ज्योति,नीरज यादव,सुषमा शर्मा, शिवांगी,मन्जू वर्मा, अनामिका, रोहित,कोमल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
















































































