मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अब लग गए होलाष्टक, होली तक नही होगें कोई शुभ कार्य

March 11, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिन्दू धर्म में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। इस बार 10 मार्च से 17 मार्च तक होलाष्टक रहेगा। होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और इसी के साथ होलाष्टक खत्म हो जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हिंदू धर्म में सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। क्यों कि इसे अशुभ समय माना जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक की अवधि को होलाष्टक कहते हैं। उन्होंने बताया इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाएगा।

होलाष्टक इसलिए अशुभ माने जाते हैं क्योंकि पौराणिक मान्यताएं कहती हैं।कि होली के 8 दिन पूर्व फागुन शुक्ल अष्टमी से प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। इसी के चलते कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। होलाष्टक को लेकर ऐसी मान्यता है कि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक 8 ग्रह उग्र रहते हैं। उग्र रहने वाले ग्रहों में सूर्य, चंद्रमा, शनि, शुक्र, गुरु, बुध, मंगल और राहु शामिल हैं। माना जाता है कि इन ग्रहों के उग्र रहने से मांगलिक कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसी वजह से मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

होलाष्टक को लेकर पौराणिक मान्यता यह भी है कि दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी को भक्त प्रहलाद को बंदी बनाया था और यातनाएं भी दी थी। होलिका ने प्रहलाद को जलाने की तैयारी इसी दिन से शुरू कर दी थी और खुद होलिका दहन के दिन भस्म हो गई थी। जिसके बाद रंग उत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा होलाष्टक को लेकर और भी कई मान्यतायें प्रचलित हैं।

https://youtu.be/XhGZbNBVgIw

https://youtu.be/qQo9vTzS6Lg
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights