मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजकीय महाविद्यालय में सप्तदश वार्षिक क्रीड़ा समारोह का प्रारम्भ

March 11, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में 17 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय शेखुपुर के प्रधानाचार्य डॉ एन के त्यागी ने किया। पांच दिवसीय युवा महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।एनसीसी कैडेट रूपल मान ने मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाई।मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया और कहा कि युवाओं को खेल की भावना से खेल खेलते हुए इसे अपने जीवन चर्या का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि थी बृजेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अतिथियों का स्वागत,बैज,माल्यार्पण के द्वारा किया गया।क्रीड़ा प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार ज्ञापित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रथम दिवस संपन्न हुए छात्र वर्ग की 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान राम लखन प्रताप को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे तथा तीसरा स्थान रजनीश कुमार को मिला।छात्राओं की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रगति शाक्य को मिला। दूसरे स्थान पर श्वेता झाँ रही तथा तीसरा स्थान कु तुलसी को प्राप्त हुआ। छात्र वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में विजय कुमार प्रथम विजेता बने। आकाश सागर दूसरे स्थान पर रहे तथा अरुण कुमार को तीसरा स्थान मिला। छात्रा वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में कुमारी प्रिया प्रथम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर शिल्पी सिंह रहीं तथा तीसरा स्थान शशिबाला को प्राप्त हुआ।छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शिवम अरुण रहे। दूसरा स्थान विजय कुमार ने प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान पर रोहित कुमार रहे। छात्राओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रिया को मिला।दूसरे स्थान पर प्रगति शाक्य रही एवं तीसरा स्थान शशिबाला को प्राप्त हुआ।छात्र वर्ग की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में पहला स्थान विजय कुमार को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर राम लखन प्रताप रहे तथा तीसरा स्थान विवेक कुमार को मिला। छात्राओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शशिबाला को मिला।द्वितीय विजेता श्वेता झाँ रही। तीसरा स्थान प्रिया को प्राप्त हुआ। छात्रों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान शिवम को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर अनमोल सिंह रहे तथा तीसरा स्थान लोकेंद्र प्रताप सिंह को प्राप्त हुआ। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रगति शाक्य को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर कमलेश कुमारी रही तो वहीं तीसरा स्थान संयुक्त रूप से दीपा गौतम एवं कुमारी आरती को मिला। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक,एवं कांस्य पदक का मेडल पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किय। मुख्य अतिथि डॉ एन के त्यागी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपनी जीवन चर्या में अनिवार्य रूप से खेल को शामिल करना चाहिए। खेल के द्वारा एक स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है जिसमें एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ मस्तिष्क के द्वारा ही नए विचार उत्पन्न किए जा सकते हैं, जो समाज को सही दिशा प्रदान करने सहायक सिद्ध होंगे।


निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ संजीव राठौर, डॉ नीरज कुमार, डॉ सरिता यादव,डॉ गौरव कुमार,डॉ मिथिलेश कुमार,डॉ बरखा,डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ राजधारी यादव आदि ने किया। संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ डाली, डॉ शशि प्रभा,डॉ प्रेमचंद चौधरी,डॉ पीके शर्मा,वीरबहादुर,प्रमोद शर्मा,क़दीर अहमद,विपिन कुमार,अरुण सिंह, शिवम अरुण,बलराम यादव,प्रिंस सक्सेना,अंशुल कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।

https://youtu.be/XhGZbNBVgIw

https://youtu.be/qQo9vTzS6Lg
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights