उझानी में नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य का चाँदी का मुकुट पहनाकर हुआ स्वागत

1a297b04-23cf-40d7-85e5-565507aa5bf7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में घूमें जहां जगह-जगह नगरवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से जीतकर भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य आज भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल के आवास से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुरानी मंडी, कछला रोड, नझियाई, साहूकारा, बिल्सी रोङ, मुख्य चौराहा घंटाघर व स्टेशन रोड होते हुए भदवारगंज पहुंचे।नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया वहीं स्टेशन रोड पर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन पंडित किशनचन्द्र शर्मा और रोहन शर्मा ने नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य को चाँदी का मुकुट पहनाकर फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बुलडोजर पर सवार भाजपा कार्यकर्ता मोदी-योगी की जय जयकार कर रहे थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। नवनिर्वाचित विधायक हरीश शाक्य ने नगर में घूमते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर जयपाल थरेजा, संजीव शर्मा, नवल किशोर अग्रवाल, ईलू श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights