मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में तीन सीट पर भाजपा व तीन पर सपा का कब्जा नगर विकास राज्यमन्त्री दूसरी बार चुनाव जीते

March 10, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। विधानसभा चुनाव की आज हुई मतगणना में जनपद में तीन सीट पर भाजपा और तीन पर सपा का कब्जा हो गया है। नगर विकास राज्यमंत्री दूसरी बार चुनाव जीत गए है। वही जनपद में सपा एक सीट से बढ़कर तीन सीट पर पहुँच गई। जबकि भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बदायूँ सदर विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे नगर विकास राज्यमंत्री एव भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता 11437वोटों से चुनाव जीत गए। उन्हें 100717 वोट मिले,जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद को 89280 वोट मिले है।

https://youtu.be/qQo9vTzS6Lg


सहसवान विधानसभा सीट पर पांच बार के मौजूदा सपा विधायक ओमकार सिंह यादव के पुत्र एव सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव 13939 वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें 83366वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज को 69427 वोट मिले। भाजपा को इस बार सहसवान सपा का गढ़ ध्वस्त होने की पूरी उम्मीद थी। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री भी चुनाव प्रचार में यहाँ पहुँचे थे। लेकिन सपा का गढ़ ध्वस्त नही हो सका,जबकि भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज को कम समय मिला फिर भी वह मजबूती से लड़े। डीपी यादव ने अपने पुत्र कुनाल यादव को चुनाव मैदान में उतारा,लेकिन इस बार डीपी यादव का जादू नही चला।

https://youtu.be/Pavj44qNlDE


बिसौली विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य 1012वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें 106838 वोट मिले,जबकि दूसरे स्थान पर रहे मौजूदा विधायक एव भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर को 105826 वोट मिले है। देर शाम तक विजयी सपा प्रत्याशी आशुतोष को जीत का प्रमाण पत्र नही मिला है। पुनः मतगणना की चर्चा है। 35 वा चक्र का रिजल्ट शेष था।
शेखूपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हिमांशु यादव 5661वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें 104920 वोट मिले है। जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के मौजूदा विधायक एव भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य को 99259 वोट मिले।


दातागंज विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक व प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया 9469 वोटों से दूसरी बार चुनाव जीत गए है। उन्हें 107457 वोट मिले है। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन यादव को 97988 वोट मिले है।

https://youtu.be/D7aHJ1lehqQ


बिल्सी विधानसभा सीट पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एव पहली बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य 25313 वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्हें 93329 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा-महान दल गठबंधन के प्रत्याशी एव महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के पुत्र चन्द्रप्रकाश यादव को 68016 वोट मिले।

https://youtu.be/7Z-0q74tRhc


इस तरह से बदायूँ में सर्वाधिक वोटो से बिल्सी से भाजपा के हरीश शाक्य चुनाव जीते। दूसरी तरफ बदायूँ सदर सीट से भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता,दातागंज से भाजपा के राजीव कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights