मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वनस्पति विज्ञान परिषद का गठन,सुन्दरम बनी अध्यक्ष

March 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में छात्र छात्राओं के सर्वसम्मति से वनस्पति विज्ञान परिषद का गठन किया गया। विभाग प्रभारी डॉ सरिता यादव के निर्देशन में निर्वाचन अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ संजय कुमार एवं डॉ ज्योति विश्नोई ने छात्र-छात्राओं के मध्य मतैक्य स्थापित कर पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया।
अध्यक्ष पद पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी सुंदरम चुनी गई। उपाध्यक्ष पद पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा रूपम एवं बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियांशी निर्वाचित घोषित हुई। सचिव पद पर बीएससी प्रथम वर्ष के पारस यादव चुने गए वहीं संयुक्त सचिव के पद पर बीएससी प्रथम वर्ष की दृष्टि सिंह का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूर्य प्रताप बर्मा, प्रशांत भारद्वाज,मोहम्मद फैज,शिवलेश यादव,बॉबी गुप्ता एवं भगवान देवी को मनोनीत किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ सरिता यादव ने कहा कि विजेता पदाधिकारी वनस्पति विज्ञान विभाग से संबंधित गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेते हुए महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बनाने में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ सारिका शर्मा, डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ सारिका शर्मा,डॉ बरखा, डॉ मितिलेश आदि उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/dIRgA4v19Tc

https://youtu.be/xpXSahmaOu4
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights