शिक्षित नारी संवारती है देश का भविष्य

SDP_4558
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर युवा विचार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारम्भ जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव, राधा कृष्ण महाविधालय समरेर के प्राचार्य अवनीश सोलंकी तथा सहायक प्रोफेसर खुशबू माथुर  ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवा विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्यारह युवतियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने कहा कि हमारे देश की महिला शक्ति ने समय समय पर देश की आन बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर नया इतिहास लिखा है, नारी त्याग तपस्या और करुणा की प्रतिमूर्ति है, अतः नारी सम्मान से ही घर, समाज और देश का सम्मान है, हमें मिलकर नारी को सशक्त बनाना होगा, नारी की प्रगति से ही आगे की पीढ़ी विकासबान बनेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


राधाकृष्ण महाविद्यालय के प्राचार्य अवनीश सोलंकी ने कहा कि युवतियों की शिक्षा के लिए हमारा देश सतत प्रयास कर रहा है, अतः हम सबका यह प्रयास हो कि बेटियां अधिक से अधिक पढ़े, उनके शिक्षित होने से देश की नारी शक्ति की प्रगति होगी।
 कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए एन वाई वी सुनील ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र बदायूं द्वारा युवाओं के विकास हेतु अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे युवाओं की छुपी हुई प्रतिभा का सही प्रयोग ही सके, महिला दिवस का ये कार्यक्रम देश की नारी शक्ति को समर्पित है। इस महिला दिवस  समारोह को प्रमुख्तः राहुल यादव, खुशबू माथुर, इंद्रजीत सिंह,सुभाष यादव नीलम शाक्य, रोहित यादव नीमा मिश्र, दीपशिखा  व अन्य युवाओं ने संबोधित किया।
कनुप्रिया, करिश्मा सोलंकी, नीमा मिश्रा, निकिता मिश्रा, वंदना, दीपशिखा, अनुष्का, कोमल भदौरिया, शिवानी, नीलम व श्रीमती खुशबू मथुरिया सहित 11 युवतियों को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का  सफल संचालन राहुल यादव और सुनील कुमार ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights