मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था चाकचौबंद, मतगणना 10 मार्च को

March 9, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत जनपद में 14 फरवरी 2022 को मतदान कराया गया था, जिसके बाद जनपद के 06 विधानसभा क्षेत्रों 112 बिसौली अ0जा0, 113 सहसवान, 114 बिल्सी, 115 बदायूँ, 116 शेखूपुर एवं 117 दातागंज में मतदान के लिए प्रयोग की गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों तथा बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करके स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। कल 10 मार्च को ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
डीईओ ने अवगत कराया है कि मतगणना करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा वोटों की मतगणना आब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर, उम्मीदवार व उनके एजेंटों की मौजूदगी में सुबह आठ बजे शुरू कराई जाएगी। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीईओ ने स्पष्ट निर्देश हैं कि मतगणना से जुड़े लोगों को प्रवेश पास देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी पार्टी व प्रत्याशी को विजयी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। एसएसपी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान एवं एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ मतगणना के लिए पूर्ण की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल पर समस्त प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारियों एवं कार्मिकों तथा प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट्स के आने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। मतगणना कार्मिक मुख्य द्वार गेट नं0 एक से वाहन सहित ड्यूटी कार्ड के साथ प्रवेश कर सकेंगे। अधिकारी भी इसी गेट से ही प्रवेश करेंगे। विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली, 113 सहसवान, 114 बिल्सी एवं 115 बदायूँ के प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट मण्डी समिति के गेट नं0 दो से प्रवेश करेंगे, उनके वाहन की पार्किंग मंडी के सामने खेत में होगी। विधानसभा क्षेत्र 116 शेखूपुर एवं 117 दातागंज के प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट अनेजा ग्राउंड से प्रवेश करेंगे, उनके वाहन की पार्किंग भी अनेजा ग्राउंड में ही होगी। गेट नं0 दो से ही मीडिया बंधु मीडिया सेंटर के लिए प्रवेश कर सकेंगे। बिना परिचय पत्र के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेंगे। कोई भी प्रत्याशी एवं मतगणना एजेंट मतगणना परिसर में ज्वलनशीन पदार्थ, मोबाइल, कैल्कुलेटर, स्मार्ट वॉच सहित कोई भी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/XcvUczfgtpU
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights