भारतीय एकता परिवार द्वारा अतुल्य गंगा अभियान की साइकिल यात्रा का जनपद बदायूँ में स्वागत

IMG-20220308-WA0018
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

       बदायूं। गंगा की निर्मलता – अविरलता हेतु सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों द्वारा संचालित अतुल्य गंगा अभियान के अंतर्गत गोपाल शर्मा व सेवानिवृत्त कर्नल हेम लोहुमी के नेतृत्व में वर्ष 2020 2021 में गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के किनारे पैदल यात्रा कर मुण्डमाल परिक्रमा की जा चुकी है। इसी क्रम में अतुल्य गंगा अभियान द्वारा दिनाँक 01 मार्च 2022 को गंगोत्री से एक साइकिल यात्रा आरम्भ की गई है जो आज दिनाँक 08 मार्च 2022 को जनपद बदायूँ में प्रविष्ट हुई। साइकिल यात्रा में अवधेश त्यागी , कालेश्वर मिश्र , भार्गव मेहता, कर्नल दर्शन मेहता, कर्नल कृष्णिया, कर्नल हेम लोहुमी, जर्नल आलोक कलेर, गोपाल शर्मा जी, कर्नल मनोज केश्वर जी, कैप्टननौसेना नवतेज सिंह जी, विष्णु जी मुख्य भूमिका में उपस्थित रहे।        जनपद बदायूँ आगमन पर अतुल्य गंगा अभियान के बदायूँ जिला समन्वयक सचिन सूर्यवंशीय ने उझानी पहुँच कर सभी यात्रियों का स्वागत किया तत्पश्चात गंगपुर पुख्ता प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, पंजाब नेशनल बैंक सर्किल हैड राकेश शर्मा जी व लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर   के सहयोग से ग्राम गंगपुर पुख्ता प्राथमिक विद्यालय में सभी साइकिल यात्रियों के स्वागत, सम्मान, जलपान के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें गोपाल शर्मा , सेवानिवृत्त कर्नल हेम लोहुमी के साथ अन्य साइकिल यात्रियों ने यात्रा के अनुभव, उद्देश्य व जागरूकता के बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के समस्त अधिकारी/पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights