बदायूं। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर एस ए बाकी की अध्यक्षता मैं बिनावर स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर बाकी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा की एग्जिट पोल विश्वसनीय नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण पश्चिम बंगाल मैं हुआ विधानसभा चुनाव बा उससे पूर्व दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव है दोनों प्रदेश मे एग्जिट पोल ने भारी मतों से भाजपा को जिताने का दावा किया था परंतु इसका उल्टा हुआ और भाजपा दोनों प्रांतों में धराशाई हुई और एग्जिट पोल का अंडमान खोखला साबित हुआ उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को धीरज रखने को कहा