मदर एथीना स्कूल में ‘महिला दिवस’ का भव्य आयोजन

DSC_0467
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज ‘अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर एथीना परिवार के पुरूष सदस्यों की ओर से महिला सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के संचालक ऑसमंड ऐरिक डेविड की ओर से विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत, प्रधानाचार्या एवं समन्वियका को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान करने हेतु प्रोक्टर को आमंत्रित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

तत्पश्चात् अंकुर सक्सेना द्वारा एक गीत तथा विशाल गुप्ता द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से नारी के सम्मान के विषय में बताते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया तत्पश्चात् शशांक सपड़ा द्वारा अलग-अलग खेलों के माध्यम से महिला सदस्यों का मनोरंजन किया गया इसके बाद नदीम उल्ला खान, मुस्लिम फरशोरी तथा पवन शंखवार द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सदस्यों तथा समाज की अन्य महिलाओं के त्याग, समर्पण तथा कार्य करने की क्षमता के साथ-साथ उनके धैर्य और सहनशीलता के गुणों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights