व्यवसायिक काम्पलेक्स के निर्माण को रूकवाने और कार्रवाई की मांग

529d4006-8061-40d0-828a-cda8962b0f37
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर निवासी हरिओम शर्मा उर्फ मोहित शर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेज कर कहा है कि पंखा रोड पर कृषि योग्य भूमि को बिना आबादी घोषित किए और बिना नक्शा तथा नगर पालिका में नाम परिवर्तित कराए व्यवसायिक काम्पलेक्स के निर्माण को तत्काल रूकवाने और दुकानों को बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हरिओम उर्फ मोहित शर्मा निवासी मौहल्ला बाजार कला द्वारा ई.ओ को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि कृषि भूमि नम्बर 1296 और 97 के संदर्भ में उन्होंने नगर पालिका से जन सूचना अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी थी जिसमें उक्त भूमि नम्बर के सामने की सड़क को 60 फिट चौड़ा बताया गया है जबकि उक्त सड़क मौके पर काफी कम है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि भूमि नम्बर 1294-95 व 96 बिल्सी निवासी अनुज वाष्र्णेय के नाम दर्ज है और उन्होंने उक्त भूमि को आबादी में घोषित कराए बगैर उसमें दुकानें बेचनी शुरू कर दी है और अब उक्त दुकानों का निर्माण बिना नक्शा तथा नाम परिवर्तित कराएं कराया जा रहा है जो नियमानुसार नही है। उन्होंने ई०ओ से तत्काल कृषि भूमि में बन रही दुकानों का निर्माण कार्य रूकवाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights