मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बेस्ट रोवर बने विपिन कुमार दिव्या राजपूत बनी बेस्ट रेन्जर

March 7, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के पूर्व रोवर रेंजर की प्रत्येक टोलियों ने टेंट,टावर, गेट, झांकी आदि का प्रदर्शन कर बिना बर्तन के भोजन बना सबको परोसा साथ ही प्रत्येक टोली की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने किया तथा संचालन राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ डाली ने किया।


मुख्य अतिथि सक्सेना ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सहज भाव से समाजसेवा करते हुए जीवनयापन करना रोवर रेन्जर की विशेषता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा,समाज की सेवा और मनुष्य की सेवा ही ईश्वर सेवा है। सभी टोलियों के टेन्ट का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता टोलियों की घोषणा की, जिसमें रोवर्स में प्रथम स्थान महाराणा प्रताप टोली को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर भगत सिंह टोली रही तथा तीसरा स्थान चंद्रशेखर आजाद टोली को मिला।वही रेंजर्स में संगम टोली को प्रथम विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर भारत माता टोली रही, जबकि तीसरा स्थान संयुक्त रूप से लक्ष्मीबाई टोली एवं इंदिरा गांधी टोली को मिला।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन में रहते हुए सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर्स रेंजर्स को सर्वश्रेष्ठ रोवर रेंजर घोषित कर पुरस्कृत किया गया, जिसमें बेस्ट रोवर विपिन कुमार और बेस्ट रेंजर दिव्या राजपूत का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यर्पण कर तथा बैज लगाकर किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी एवं डॉ श्रद्धा गुप्ता ने मुख्य अतिथि महेश चन्द्र सक्सेना, प्रशिक्षक असरार अहमद तथा विकास कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रेंजर लीडर बरखा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सभी प्राध्यापक गण कर्मचारी तथा छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

https://youtu.be/PFlkL6Wt0zI
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights