गीतांजलि बनी प्रथम विजेता,पायल को दूसरा स्नेहा को तीसरा स्थान

b2ac7988-7a20-4624-8a31-6143e3040c44
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में इतिहास विभाग के द्वारा वार्षिक विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। “स्वतंत्रता प्राप्ति के प्रमुख कारण एवं गांधी का योगदान” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी गीतांजलि सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी पायल दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही।बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी स्नेहा पांडेय को तीसरा स्थान मिला।बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी वर्षा एवं अमित कुमार के भाषण भी सराहनीय थे जिन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने किया तथा संचालन इतिहास परिषद के संयोजक डॉ संजय कुमार ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


निर्णायक मंडल में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद चौधरी, राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिलीप वर्मा एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति बिश्नोई सक्रिय थे।
इस अवसर पर डॉ बबीता यादव, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ पवन शर्मा, डॉ सचिन राठौर,डॉ बरखा, डॉ सारिका शर्मा, विजेंदर सिंह,अजय प्रताप सागर, आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights