मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिविर के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, सैल्यूट, सीटी संकेत, गाँठबन्धन आदि का दिया गया प्रशिक्षण

March 6, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे त्रिदिवसीय रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, गाँठबन्धन, प्राथमिक चिकित्सा, सिटी संकेत, सेल्यूट एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दूसरे दिन का ध्वजारोहण एनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया तथा ध्वजावतरण प्रभारी प्राचार्य डॉ डाली ने किया।बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय विसौली के क्रीड़ाध्यक्ष डॉ हुकुम सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति अपनी प्रतिभा को निखार कर विषम परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच के साथ देश सेवा के लिए आगे आए तो देश का उत्थान सुनिश्चित है। डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि मानव की अपनी पृथक पहचान और गरिमा है जिसको अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। प्रशिक्षक असरार अहमद ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि हमारे जीवन में अनेक ऐसी घटनाएं घटती हैं जिसके त्वरित निदान का मार्ग ढूंढना स्काउट गाइड में सीखने को मिलता है।प्रशिक्षक विकास कुमार ने प्रत्येक प्रकार के गांठ बांधने, सैल्यूट करने, डूबते को बचाने, आग बुझाने, सर्पदंश की चिकित्सा एवं ध्वज शिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया।रोवर लीडर डॉ नीरज कुमार ने बताया कि भारत स्काउट गाइड ज्ञान प्रतियोगिता होने वाली है जिसमे प्रथम विजेता को 15000,द्वितीय को 10000 एवं तृतीय को 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।प्रतियोगिता की तिथि व केंद्र की घोषणा जल्द की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


रोवर टोली लीडर अमन,प्रिंस वर्मा, आशीष कुमार, विपिन कुमार, प्रशांत यादव एवं प्रशांत भारद्वाज तथा रेंजर टोली लीडर खुशी सागर,सेजल मिश्रा, ज्योति,शिप्रा सोलंकी,प्रियंका, गीतांजलि सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया। रेंजर लीडर डॉ बरखा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।


इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार जायसवाल,डॉ सारिका शर्मा, डॉ संजय कुमार,डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ दिलीप कुमार वर्मा,डॉ सचिन राघव,विजेंद्र सिंह,सतीश यादव,दिव्या राजपूत,एकता सक्सेना,वर्षा,स्नेहा पांडेय,प्रिंस सक्सेना,शिवम गोला, सुंदरम,गोविन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/cFBmeK-njxM
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights