मतगणना संबंधी समस्त कार्यों को सम्पन्न कराएं निष्पक्षतापूर्वकः डीईओ

IMG_4559
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में दिया गया। डीएम ने मतगणना कार्मिकों से मतगणना प्रक्रिया को पूरी गम्भीरता पूर्वक लेते हुए मतगणना संबंधी समस्त कार्यों को निष्पक्षतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। मतगणना से संबंधित समस्त कार्मिकों को 10 मार्च प्रातः 6 बजे मंडी समिति पहुंचना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त मतगणना कार्मिक समय से पहुंचे विलंब होने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी कोई भी कार्मिक मोबाइल लेकर नहीं आएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये मतगणना कार्मिकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। मंडी समिति बदायूं में 10 मार्च 2022 गुरूवार को प्रातः 08 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाईल फोन नहीं ले जा सकेंगे। अतः सभी कार्मिक मोबाइल फोन घर पर ही रख कर आये। मतगणना प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मतगणना कार्मिकों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्विघ्न रूप से मतगणना सम्पन्न कराएं। सभी मतगणना के दौरान मतगणना एजेण्टों के हस्ताक्षर अवश्य करा लें। उन्होंने निर्वाचन में मतगणना के महत्व को बहुत संवेदनशील बताते हुए मतगणना कार्य की शुद्धता और शुचिता बनाये रखने के लिये सभी मतगणना कार्मिकों से स्पष्ट अपेक्षा की। उन्होंने मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिये मतगणना कार्मिकों को कड़ी हिदायत दी। उन्होने कहा कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें, साथ ही मतगणना के दौरान पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सम्बन्धित सहायक रिटर्निंग आफीसर को शीघ्र अवगत कराना सुनिश्चित करें।
       मतगणना हेतु प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो आब्जर्वर तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ड्यूटी लगायी गई है। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों से कहा कि 10 मार्च 2022 को प्रत्येक दशा में निर्धारित समय से अवश्य पहुंच जायें, वहां उनकी उपस्थिति दर्ज करने के बाद उन्हें मतगणना हेतु निर्धारित विधानसभा तथा टेबिल संख्या के बारे में जानकारी दी जायेगी। मतगणना ट्रेनर ने मतगणना कार्मिकों को पोस्टल बैलट की गणना, ईवीएम से मतगणना तथा मतगणना से संबंधित निर्धारित प्रपत्रों को भरने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मतगणना से संबंधित ईएन-कोर पर डाटा फीडिंग, ई.टी.बी.पी.एस., स्कैनिंग आदि के संबंध में तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर समस्त आरओ एवं मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो आब्जर्वर आदि संबंधित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights