प्लास्टिक उन्मूलन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

8672f3fb-23fe-4c32-85e7-cfa54adfcb3d
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ग्राम रसूलपुर बिलहरी में चल रहे राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन प्लास्टिक उन्मूलन दिवस के रूप में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े कचरे का निस्तारण किया तथा गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाया। अंतिम दिवस को प्लास्टिक मूलन दिवस के रूप में मनाते हुए स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी टोलियों के साथ सड़कों और नालियों में पड़े हुए कचरे को निकाला तथा प्लास्टिक को अलग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


ग्रामप्रधान विपिन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ डॉली ने कहा कि आज पर्यवरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक सिद्ध होरहा है। विशिष्ट वक्ता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति विश्नोई ने कहा कि जनजागरूकता से ही प्लास्टिक मुक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है जो राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सम्भव है। वनस्पति विज्ञान की अध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे को कम करने के लिए हमे अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। स्वयंसेवक अमन सैनी ने कहा कि आने वाले समय में अगर हम सभी ने प्लास्टिक का प्रयोग कम नहीं किया तो हमें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। संजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में पानी के लिए बहुत बड़ा संघर्ष होगा इसका सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक है। स्वयंसेवक भगवान सिंह राजपूत ने कहा कि हम प्लास्टिक को इधर उधर ना फेंक कर उसे एकत्रित करके किसी गड्ढे में दबा दें तो भी कुछ हद तक प्लास्टिक कम हो जाएगी।
इस अवसर पर प्रिंस सक्सेना,अर्जुन सिंह, विकास माथुर,विनीता, पूनम, आरती,लवी, सना आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights