मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं: डॉ प्रेमचंद्र

February 28, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वामी विवेकानंद इकाई का ग्राम में नरऊ बुजुर्ग में चल रहे विशेष शिविर के पांचवें दिन नारी सशक्तिकरण दिवस का आयोजन किया गया। स्वयंसेवीओं ने ग्राम में सर्वेक्षण कर नारी उत्पीड़न की घटनाओं का अध्ययन किया और उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव को सौंपा। डॉ सतीश सिंह यादव ने कहा कि पीड़िता नारी के परिजनों से संपर्क स्थापित कर मेंटल हेल्थ काउंसलिंग के द्वारा उन्हें सन्मार्ग पर लाया जाएगा।प्रातः योग व्यायाम और ईश प्रार्थना के बाद श्रमदान हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वही देवता निवास करते हैं,इसलिए नारी का सम्मान और उसे समानता का अधिकार दिलाना हम सभी का कर्तव्य है।कुमारी पारुल तोमर, स्नेहा पांडेय, महिमा कश्यप, अंशिका सोलंकी, गीतांजलि सिंह, अंकित मौर्या,अनुज प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।


बौद्धिक सत्र का संचालन कुमारी प्रिया एवं दिव्या राजपूत ने संयुक्त रूप से किया ।जबकि अध्यक्षता इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने किया और कहा कि कन्या भ्रूण हत्या आधुनिक समाज के लिए एक अभिशाप है। इसको रोकने के लिए पहले से बने बनाए गए कानून का शक्ति के साथ पालन कराया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कुमारी पायल, बंटी,सृष्टि भारती, दीक्षा, एकता, मोहम्मद नाजिम ,अंशुल कुमार, सोनम,वैष्णवी गुप्ता,रितिक कुमार सिंह,देवांश श्रीवास्तव,प्रशांत श्रीवास्तव,राखी,मंजू वर्मा,रागिनी, कशिश आर्य, कोमल श्रीवास्तव, भूमिका आर्य,अंजू सिंह,अनामिका, नेहा शाक्य आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/YUxaIjLIxTw
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights