एनएसएस की स्वयसेविकाओ ने श्रमदान किया

5ee1e3ae-c6c7-49bd-a49a-794d1e236973
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सप्त दिवसीय शिविर के छठें दिन गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ.वंदना शर्मा के निर्देशन में हुआ। सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान किया और अपने परिसर की पूर्ण रूप से सफाई की, इसके पश्चात अपने क्षेत्र में जाकर पर्यावरण एवं स्वच्छता पर लोगों को जागरूक किया। उसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें अंबिका को प्रथम स्थान ,साक्षी द्वितीय स्थान एवं वैष्णवी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ बौद्धिक सत्र के दौरान डॉ श्रद्धा श्री यादव ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण का प्रत्यक्ष संबंध है ,स्वच्छ पर्यावरण ही उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषित होने पर या गंदगी फैलाने से वातावरण दूषित होता है एवं कई बीमारियों का जन्म होता है। कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सोनी मौर्य ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जहरीली गैसों का उत्सर्जन कम करना होगा तभी हम वातावरण को स्वच्छ रख सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights