यूपी में पांचवें चरण का मतदान कल

up-election-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांचवें चरण का मतदान रविवार को सुबह सात बजे से होगा। शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीट पर 693 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने जा रहा है। पांचवें चरण में पांच मंडलों (अयोध्या, लखनऊ, चित्रकूट धाम, प्रयागराज व देवीपाटन) के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा में मतदान होना है। इन 61 सीटों में वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 47, सपा पांच, बसपा तीन, अपना दल तीन, कांग्रेस एक व निर्दलीय दो सीटों पर जीते थे।

इन सीटों पर होगा मतदान : तिलोई, सलोन (सुरक्षित), जगदीशपुर (सुरक्षित), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (सुरक्षित), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (सुरक्षित), चायल, फाफामऊ, सोरांव (सुरक्षित), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (सुरक्षित), कोरांव (सुरक्षित), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (सुरक्षित), दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़ (सुरक्षित), मिल्कीपुर (सुरक्षित), बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा (सुरक्षित), नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (सुरक्षित) व गौरा विधान सभा सीट।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights