मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिविर के तीसरे दिन मनाया स्वच्छता दिवस

February 26, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ग्राम नरऊ बुजुर्ग में चल रहे राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए रैली निकाली तथा गांव के मुख्य चौराहे, सामुदायिक भवन में झाड़ू लगाया और समस्त गलियों नालियों को साफ़ किया। प्रिया,स्नेहा पांडेय, वर्षा,आशीष,दीक्षा,अंशिका, पायल आदि की टोली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि नालियों में बहता पानी मलेरिया मुक्त गाँव की निशानी है।विशिष्ट अतिथि डॉ सचिन राघव ने कहा कि कूड़ा करकट एवं नालियों में अवरुद्ध पानी मलेरिया,टाइफाइड,डेंगू त्वचा रोग,अस्थमा आदि रोगों को जन्म देती है।मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजधारी यादव ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान भारत के नव निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसमें समस्त युवाओं का योगदान अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा यदि संपूर्ण ग्राम को कूड़ा करकट और प्लास्टिक से मुक्त कर दिया जाता है तो शिविर सार्थक सिद्ध होगा। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।


गोष्ठी का संचालन कुमारी दिव्या राजपूत ने किया तथा आभार ज्ञापन कोमल श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर गीतांजलि सिंह,अंशुल कुमार,प्रदीप कुमार,रितिक कुमार सिंह,देवांश श्रीवास्तव,रिंकू कश्यप, महिमा कश्यप,गीतांजलि सिंह, अंजलि,अलका, अनुज प्रताप, बंटी, विनीत कुमार, मंजू वर्मा, अनामिका, रागिनी आदि उपस्थित थे।

https://youtu.be/3Xb1l8Cvmbw
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights