उझानी में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल,तीन की हालत गंभीर

1f687329-bb38-4ba7-bd76-7f6da17440e8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-कासगंज मार्ग पर एक गांव के समीप तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने की जोरदार ट्क्कर हो गई जिससे दोनों कारों के सात लोग घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्धारा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिलों का प्राथमिक उपचार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के बरेली-कासगंज मार्ग पर ग्राम छतुईया के समीप अलीगढ़ से बरेली जा रही ईको कार व कुंवरगांव से अलीगढ़ जा रही ईको कार में जबरदस्त टक्कर हो गई।दोनों कारों में टक्कर होने के बाद कारों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई वहीं हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और हादसे की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने अलीगढ़ से बरेली जा रही ईको कार में फंसे घायल सासनी गेट अलीगढ़ निवासी चिराग सक्सेना (28) पुत्र ओमप्रकाश व मौहम्मद शोएब (25) पुत्र जावेद अली निवासी फरीदपुर बरेली को बाहर निकाला वहीं कुंवरगांव से अलीगढ़ जा रही ईको कार में घायल चालक अमन गुप्ता (28) पुत्र मालाराम गुप्ता नि० कुंवरगांव, अनुराधा (25) पत्नी सतीश नि० सिरसौली, नीरजा (40) पत्नी ऋषीपाल सिंह नि० दुगरैया थाना कुंवरगांव, देव (17) पुत्र ऋषीपाल सिंह, मयंक (18) पुत्र ऋषीपाल सिंह को कार से बाहर निकालकर दोनों कारों के घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल शोएब, अमन गुप्ता व चिराग सक्सेना को जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिलों का प्राथमिक उपचार किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights