मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सपा मुखिया ने फ़िल्म अभिनेता व उद्योगपति खालिद परवेज को लखनऊ, फरुखाबाद व कन्नौज की जिम्मेदारी सौंपी

February 17, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ/बदायूँ। फ़िल्म अभिनेता व उद्योगपति खालिद परवेज ने आज लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए उत्तरी लखनऊ,फरुखाबाद व कन्नौज की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मालूम रहे फ़िल्म अभिनेता,उद्योगपति व सपा के वरिष्ठ नेता खालिद परवेज ने विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण व दूसरे चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मालूम रहे खालिद परवेज की युवा बेटी का कुछ समय पूर्व ही मुम्बई में असमय निधन हो चुका है,जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। वह अभी सदमे से उबरे भी नही थे,फिर भी वह अपना फर्ज मानते हुए सपा के चुनाव प्रचार में जुट गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


उन्होंने विधानसभा चुनाव के प्रथम व दूसरे चरण के मतदान वाले जनपदों में दिनरात युद्घ स्तर पर मेहनत करके अनेक सपा प्रत्यशियों को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया। उनकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही यूपी के दर्जनों जनपदों में मजबूत पकड़ है,उनके तमाम जनपदों में हजारों की संख्या में समर्थक है,इसी वजह से सपा मुखिया के साथ ही सपा हाईकमान उन्हें खासा महत्व देते है।
सपा मुखिया से नई जिम्मेदारी मिलते ही खालिद परवेज आज ही कन्नौज पहुँच गए। वहाँ उन्होंने अनेक जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित किया। साथ ही देर रात तक घर घर जाकर अपने समर्थकों की बैठक करके सपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना दिया। खालिद परवेज के यूपी के अनेक जनपदों में उद्योग भी है,इस वजह से तमाम जनपदों में उनके चाहने वाले हजारों की संख्या में है,उन्होंने हजारो लोगो को रोजगार दिया व आत्मनिर्भर बनाया है। इस वजह से वह जिस जनपद में जाते है वहाँ उन्हें उनके समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ खड़े हो जाते है। जिसका उन्हें और सपा को लाभ मिल रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights