मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पिकअप व कार की आमने- सामने की टक्कर में आधा दर्जन श्रृद्धालु घायल

February 15, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी और कार की आमने – समाने से टक्कर हो गई जिससे छोटा हाथी सवार आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलो में एक महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार की शाम लगभग चार बजे शाहजहांपुर जनपद के थाना बंडा के गांव मकसूदापुर निवासी एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने भागीरथ तट कछला छोटे हाथी पर सवार होकर जा रहे थे। बताते है कि हाइवे के करूआपुुल के समीप कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी में टक्कर मार दी जिससे छोटे हाथी में सवार आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बताते है कि हादसे पर मची चीख पुकार पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण पहुंच गए और उन्होंने कछला चौकी पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गये। हादसा स्थल पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए उझानी अस्पताल भेजा। अस्पताल में छोटा हाथी चालक ब्रजपाल पुत्र बुद्धसेन, जमुना प्रसाद पुत्र बलबंत और उनकी पत्नी राजवती, सरिता देवी पत्नी कैलाश चंद्र को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि राजेश्वरी मिश्रा पत्नी रामप्रताप की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घायल जुमना प्रसाद ने बताया कि उनके समेत गांव के अन्य लोग माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने तथा अपने गुरू रामानुजाचार्य के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने कछला आए थे। हादसे के बाद कार चालक फरार बताया जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights