मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा का कमल 24 करोड़ लोगों की सुरक्षा की गारंटी : केशव प्रसाद मौर्य

February 12, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सपा-बसपा सरकार में भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार में होता विकास : उपमुख्यमंत्री

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कादरचौक बाजार में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

बदायूं।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां कहा कि भाजपा का कमल उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा की गारंटी है। सपा-बसपा सरकार में गुंड़ागर्दी और भ्रष्टाचार होता था, जबकि भाजपा सरकार में विकास होता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की सीटे 300 पार आने का दावा किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित करते हुए कहा जनपद की छ: विधानसभा क्षेत्रों के सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के अंतर से चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि जैसे क्रिकेट में आखिरी गेंद में सिक्सर मार कर मैच जीता जाता है, इसी तरह इस चुनाव में बदायूं की जनता सिक्सर मार कर छ: विधानसभा सीटों पर कमल खिला दे। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीत कर पुनः सत्ता में आ रही है। भाजपा सरकार ने पहले ही उत्तर प्रदेश के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया था। इस बार और अधिक धन से तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने गठबंधन किया था, करारी हार मिली। उन्होंने पिछले गठबंधन को सांपनाथ,नेवलानाथ और नागनाथ बताया। वर्ष 2017 और 2019 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि सपा बदायूं को अपनी जागीर समझती थी फिर भी सभी मिलकर कमल खिलने से नहीं रोक सके। पहले चुनाव में साइकिल पिंचर की थी, मतदाताओं इस बार साइकिल को इतना ज्यादा तोड़ देना कि चलने लायक ही नहीं बचे। सपा सरकार में नारा होता था कि जिस गांड़ी में सपा का झंड़ा लगा है उस गाड़ी में सपा का गुंडा बैठा है। सपा से जुड़ने का मतलब गुंडागर्दी का सार्टिर्फिकेट मिल जाना है। सपा सरकार में थाने में डीएम-एसपी नहीं चलाते थे, बल्कि सपा के गुंडे चलाते थे। भाजपा सरकार में खुशहाली आई और गुंडागर्दी खत्म हो गई।

उन्होंने सपा- बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यह दोनों दल सरकार में आते ही गरीबों का राशन बेच कर खा जाते थे। भाजपा सरकार में यूपी में डबल इजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को प्रत्येक माह दो बार मुफ्त में राशन के साथ नमक,तेल आदि सामान दे रही है। मोदी ने कहा कि नहीं खाएंगे और न खाने देगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए यह चुनाव पिकनिक की तरह है। यह चुनाव से पहले पांच साल तक नजर नहीं आए। विपक्ष पांच साल गायब रहा अब चुनाव में पिकनिक मनाने को मैदान में आ गए है। जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि बदायूं ही नहीं,बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा से अपराधियों को निकाल दे तो सपा नहीं बचेगी। यह जनता की सेवा नहीं करते,बल्कि दंगे,लूट कराते हैं और जमीनों पर अवैध कब्जा करते व कराते हैं।

https://youtu.be/VkSCxLJTNKY

उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुंडे, अपराधी, माफिया को जेल भेजा, उनकी अवैध जमीन व मकानों पर बुल्डोजर चलाए। 10 मार्च को फिर भाजपा की सरकार बन जाएगी, उसके बाद जो अपराधी, गुंडे, माफिया बच गए हैं उन्हें जेल भेज कर उनके मकानों व जमीनों पर और अधिक तेजी से बुल्डोजर चलाए जाएंगे। पहले बुल्डोजर चलाए अब गुडो, माफिया, अपराधियों की खाली जमीनों पर मकान बना कर गरीबों को दिए जाएंगे। भाजपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार नहीं होता है। सपा-बसपा सरकार में बगैर रिश्वत के किसी को नौकरी नहीं मिलती थी। भाजपा सरकार में बगैर रिश्वत के युवाओं को नौकरी मिली। कहीं से कोई भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में पांच जिलों मे ही बिजली आती थी, जनता का पैसा सैफई महोत्सव पर लुटाया जाता था। भाजपा सरकार में प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से 24 घंटे बिजली मिल रही है। प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप् से बगैर भेदभाव के सभी को सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा मिली है। इस लिए इस चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने मोदी, योगी सरकार के विकास कार्य और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। साथ ही कहा कि मोदी-योगी ने कोरोना काल में जनता की रक्षा की जबकि विपक्ष के नेता घरों से नहीं निकले, मोदी ने स्वदेशी वैक्सीन से कोरोना से जनता के जीवन को बचाया, आत्मनिर्भर बनाया।

बदायूं में 14 फरवरी को मदतान दिवस पर सभी लोग कमल के फूल की वैक्सीन लगाएं और प्रदेश में एक बार फिर से योगी की सरकार बनाए।

इस मौके पर प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सांसद धर्मेंद्र कश्यप पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल पूनम यादव वागीश पाठक सत्यभान भदोरिया बीएस मौर्य एमपी सिंह राजपूत ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत यादवेंद्र शाक्य शिशुपाल शाक्य कमलजीत भूरानी देवेंद्र राजपूत राकेश शाक्य दुष्यंत सिंह सेवाराम कश्यप अनिल कुमार समेत तमाम उपस्थित रहे।

https://youtu.be/lz-rmum2–E

https://youtu.be/mrMrE1LwCmA
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights