बिल्सी। बीती छह फरवरी की शाम को बिजनौर बदायूं हाइवे पर स्थित वैन गांव के ईट भट्टे के पास एक साइकिल सवार युवक किसी अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी आज शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसपर पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव दीननगर शेखूपुर निवासी सत्यपाल सिंह का बीस वर्षीय पुत्र ग्रीश बाबू बीती छह फरवरी की शाम अपनी साईकिल से घर गाँव आते समय बिजनौर-बदायूँ हाइवे पर स्थित गांव वैन के निकट रानू के ईट भट्टे के निकट आते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साईकिल टक्कर मार दी। साथ ही चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में परिवार के लोग गंभीर रुप से घायल ग्रीश को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे आज राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा के लिए रैफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी शव को बिल्सी लेकर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसके शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच करने में जुट गई है।