हिन्दी सेवी पंचायत के बैनर तले मदन मोहन मालवीय शिक्षा समिति परौली में की गई गोष्ठी आयोजित

d8fc6ebd-c644-4995-bc95-095ef9bf0616
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिन्दी सेवी पंचायत के बैनर तले मदन मोहन मालवीय शिक्षा समिति परौली में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदीप दुबे और अध्यक्षता रक्षपाल पाल मिश्रा जी ने की |
कार्यक्रम में सरस्वती पूजा सुनील शर्मा ने की |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं से पहुंचे षटवदन शंखधार ने कहा
कर्तव्यो की लोकतंत्र में आओ हम पहचान करें
बूढ़े बच्चे नर और नारी सब मिलकर मतदान करें

बर्ष अठराह के पूरे है वोट सभी बनवायें
लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दे कर आयें
सुनो हमारी मदिरा के चक्कर में मत पड़ जाना
सोच समझकर तुम मशीन का अबकी बटन दबाना
पिछले जितने काम हुए हैं आओ उनका ध्यान करें
बूढ़े बच्चे नर और नारी…..

बिल्सी से पहुंचे विष्णु असावा ने कहा …..

सुनो युवाओं बड़े हो गये अब तो वोट बनाओ तुम
क्या होता है असर वोट का समझो अरु समझाओ तुम

नहीं देखना हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई जाती को
हाथ का पंजा फूल कमल का साइकिल हो या हाथी को
देश की सेवा करने बाला करे राष्ट्र हित काम सभी
हो दबंग गुण्डा आतंकी उसको चुनना नहीं कभी
भ्रष्टाचार खतम कर दे सब वो सरकार बनाओ तुम

सुनील शर्मा ने कहा ……

आओ मिलकर देश बचाएं,
अच्छा एक परिवार बनाएं,
जाति धर्म से ऊपर उठकर,
राष्ट्र भावना मनमें लाएं,

अच्छे और बुरों की हमको करनी है पहचान रे।
बाकी सब कुछ करें बाद में प्रथम करें मतदान रे।।

कवि आकाश पाठक ने कहा
मत को मत बेकार करो ओ भारत के लाल।
चुनाव बीत जाने के बाद रह जाएंगे सवाल।

यह अवसर ना आएगा ना फिर होगा कमाल।
जाति धर्म में नहीं पड़ना है यह सब होता बवाल।

कार्यक्रम में
उपस्थित रहे लोग
रामरक्ष पाल मिश्रा , रामसुमिरन गोले , गिरीश गोले , गौरव शर्मा, कुलदीप पाठक, संदीप पाठक , ऋषभ मिश्रा, ऋतिक मिश्रा , अभय यादव , बिल्लू आदि

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights