मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने नगर में रोड शो निकाला

February 11, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी,(बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ आज शाम नगर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान मिले जन समर्थन से बाबर मियां गद्गद् नजर आए। पूरे नगर में नागरिरकों ने बाबर मियां का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया इस पर उन्होंने जनता से कहा कि उनकी जीत के बाद बिल्सी क्षेत्र के विकास का स्वरूप बदल जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज शाम आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां का रोड शो बाइपास हाइवे स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ जो बरी बाइपास, अम्बेडकर चैराहा, मंडी समिति तिराहा, कछला रोड, नझियाई, साहूकारा, बाजारकलां, बिल्सी रोड, मुख्य चैराहा, स्टेशन रोड, लिंक रोड, बदायूं बाइपास सरौरा होता हुआ चुनाव कार्यालय पर विसर्जित हुुआ जहां बाबर मियां ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया। रोड शो के दौरान पूरे नगर में जगह-जगह आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी बाबर मियां का नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। रोड शो के दौरान पार्टी प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने जनता से अपने संवाद में कहा कि उन्हें केवल आपके सहयोग की जरूरत है और आपका साथ मिला तो वह क्षेत्र की जनता के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उझानी-बिल्सी नगर समेत ग्रामीण इलाकों में व्याप्त समस्याओं का निवारण उनकी प्राथमिकताओं मंे शामिल रहेगा। रोड शो के दौरान बाबर मियां ने कहा कि वह राजनीति में जनहित की प्राथमिकताओं को महत्व देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मान्यवर काशीराम के दिखाएं गए मार्ग पर चल कर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने में विश्वास रखती है। देर शाम कार्यकर्ताओं और गाड़ियों के काफिलों के साथ निकला रोड शो चुनाव कार्यालय पर विसर्जित हुआ जहां बाबर मियां ने कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा और बोलेे- कि कार्यकर्ता एवं समर्थक उनका हौंसला हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights