गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हुई विचार गोष्ठी

e1796e67-ff6a-465f-83c1-cfe3ab8068d3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।अंग्रेजी विभाग द्वारा एन्हांसिंग इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स -इज द नीड आफ दा आवर शीर्षक पर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कैरियर ऑप्च्युनिटीज इ न फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स शीर्षक पर विचार -गोष्ठी का आयोजन किया गया
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में करियर मार्गदर्शन के अन्तर्गत अंग्रेजी विभाग द्वारा एन्हांसिंग इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स -इज द नीड आफ दा आवर शीर्षक पर एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कैरियर ऑप्च्युनिटीज इ न फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स शीर्षक पर विचार -गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ वंदना शर्मा के द्वारा की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्राचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि अगर हम अपने देश से कहीं बाहर जाते है, या दक्षिण भारत का भ्रमण करते हैं तो हमें इंग्लिश भाषा का ज्ञान कम्युनिकेट करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। अंग्रेजी विभाग से डॉ शुभी भसीन ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अंग्रेजी भाषा के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आज के समय की मांग है, अतः छात्राओं को निरंतर अभ्यास करना चाहिए, तथा उन्होंने इंग्लिश भाषा की चार लैंग्वेज स्किल्स के विषय में विस्तृत रूप से बताया। शिल्पी शर्मा ने छात्राओं को अंग्रेजी सीखने के लिए प्रेरित किया। डॉ सोनी मौर्य ने कम्युनिकेशन स्किल को सुधार करने के टिप्स बताए। शारीरिक शिक्षा विभाग की तरफ से श्रद्धा यादव ने बताया की शारीरिक शिक्षा में करियर की अनेकों संभावनाएं हैं, आवश्यकता है तो एकाग्रचित होकर उस दिशा में मेहनत करने की, उन्होंने छात्राओं को टीचिंग एंड कोचिंग, फिजिकल ट्रेनर, योग ट्रेनर, फिजियो थेरेपी, साइकोलॉजी आदि क्षेत्रों में करियर के संभावनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य डॉ गार्गी बुलबुल , असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ इंदु शर्मा, डॉ निशी अवस्थी,डॉ शिल्पी तोमर, शालू गुप्ता, अनीता सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights