बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार वैश्य अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा बार बनी स्ट्रांग रूम का बारी बारी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बैरिकेडिंग साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहे। यहां से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियां किस प्रकार कार्य करेंगी, इसका भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चुनाव में सभी अधिकारी कर्मचारी समयबद्ध कार्य करें। किसी भी प्रकार की शीथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निर्वाचन कार्य में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।