सुबह से किया जनसंपर्क, दोपहर को प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा
विधायक के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष ने वोट डालने की अपील
बदायूं। विधानसभा शेखूपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक धर्मेंद्र शाक्य के पछ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को सम्बोधित किया दोपहर के समय प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की गुलड़िया में जनसभा हुई। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने शेखुपुर विधानसभा प्रतियाशी धर्मेन्द्र शाक्य के पछ में वोटिंग करने की अपील की ।प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन पर लोगों ने तालियां बजाईं और भारतीय जनता पार्टी को ही वोट करने का आश्वासन दिया।


जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक अपने आवास से समर्थकों के साथ गांव ईकरी,सखानु,के बाद गुलड़िया में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा में शामिल रहने के बाद जगत में जनसंपर्क कर वोट देने अपील की । प्रदेश अध्यक्ष ने विधाायक के समर्थन में वोट मांगकर 14 फरवरी को अनिवार्य रूप से वोट करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष और विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई और 2022 का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है। यहां पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से वार्ता की। कहा कि हर वर्ग ख्याल रखते हुए भाजपा ने तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हैं।


सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का फ्री इलाज कराने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय कर रही है । कहा कि चुनाव में कड़ी मेहनत करके योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस मौके ब्लॉक प्रमुख जगत यादवेंद्र शाक्य,सनी वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष बी एस मौर्य,अशोक पंडित ककोड़ा, राजू मौर्य, दुष्यंत कुमार सिंह, अनिल गुप्ता,विकास सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।













































































