मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी में एक बार फिर राष्ट्रवाद जीतेगा और माफियावाद हारेगाः स्वतंत्रदेव सिंह

February 10, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बिल्सी विधानसभा के प्रत्याशी हरीश शाक्य, बदायूं विधानसभा के प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में सिलहरी, शेखूपुर विधानसभा के प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य के समर्थन में गुलड़िया में जनसभा को सम्बोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज यहां कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार यूपी में एक बार फिर राष्ट्रवाद जीतेगा और माफियावाद हारेगा। यूपी की जनता अपराध, गुंडाराज के खिलाफ है। जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद वोट के रूप में देगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनता का वोट गुंडाराज, दंगाराज की वापसी प्रदेश में नहीं हो इसके लिए फिर से पड़ने वाला है। प्रथम चरण के लिए आज 11 जनपदों में हो रहे मतदान ने स्प्ष्ट कर दिया है कि यूपी में एक बार फिर पूरे बहुमत के साथ योगी सरकार आ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने आज बिल्सी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य के समर्थन में उझानी, बदायूँ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता के समर्थन में सिलहरी बाजार और शेखूपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य के समर्थन में गुलडिया में जनसभा को सम्बोधित किया। भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्रदेव ने जनसभाओं में कहा कि यह चुनाव उत्तर प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश वासियों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ प्रत्येक गांव में कमल खिलना चाहिए बूथ जीतेगा तो कमल जीतेगा। यह राष्ट्रवाद की लड़ाई है मुझे पूरा विश्वास है। कि राष्ट्रवाद जीतेगा और माफियावाद हारेगा।
जनता से अपील करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बदायूं की जनता अपराध, गुंडाराज के खिलाफ है। जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद वोट के रूप में देगी।


उन्होंने कहा कि इस बार जनता का वोट गुंडाराज, दंगाराज की वापसी प्रदेश में नहीं हो इसके लिए फिर से पड़ने वाला है। यूपी में जेलवासियों और बेलवासियों की वापसी नहीं होने वाली है। जनता यूपी का विकास चाहती है। वो दुबारा योगी को यूपी का सीएम बनाना चाहती है। वो माफियाओं, अपराधियों, गुंडों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाना चाहती है। इसके चलते जनता एक बार फिर अपना वोट बीजेपी को देगी।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जनता को अब सिर्फ बीजेपी पर ही भरोसा है। उत्तर प्रदेश में 05 सालों में हुए विकास कार्य, सुरक्षा का माहौल, स्वर्णिम योजनाओं के कारण जनता फिर से एक बार यूपी में कमल खिलाएगी। गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं के हित में हुए काम और सुशासन के कारण जनता बीजेपी का परचम यूपी में लहराएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन का नाम सुशासन है। 1984 में भाजपा को मात्र दो सीटें मिली थीं, तब कांग्रेस वाले हम दो हमारे दो कहकर चिढ़ाया करते थे परंतु आज स्थिति ठीक उल्टी है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा एक वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। यह चुनाव में राष्ट्रवाद का प्रतीक है। कांग्रेस और सपा को वोट देना महापाप है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले मतदान करना है और यहां मौजूद जनसमूह अगर यह संकल्प लेकर जाये कि प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाना है। तो बदायूं की छ: विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा । श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 का हटाना तीन तलाक के विरुद्ध कानून, गरीबों के आवास, कोविड-19 निःशुल्क खाद्यान्न, चौड़ी सड़कों का निर्माण, मेरठ के कबाड़ी बाजार में वाहनों को काटने का सिंडीकेट खत्म कराया। कांग्रेस ने स्वयं स्वीकार किया था कि लाभार्थी को एक रुपये भेजने पर पंद्रह पैसा ही मिल पाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा करके दिखाया है कि किसान सम्मान निधि का पूरा 6000 रुपये किसान के खाते में पहुंच रहा है कोई बिचौलिया नहीं। अपराधी भूमिगत हो गए हैं, अब की सरकार बनने पर दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के तप से ही मोदी और योगी जैसे नेता मिले हैं, तुम्हें खोना नहीं है। कहा कि यह चुनाव जातिवाद क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, गोत्रवाद का नहीं बल्कि राष्ट्रवाद का है। भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और सम्मान के लिए है, ठेकेदार बनाने के लिए नहीं।
सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उस समय करंट बिजली के तारों में नहीं बल्कि बिल में आता था, जबकि भाजपा सरकार में हाथ के पंखे झूूलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की अवधारणा को लेकर सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि सब लोग मिलकर बदायूं की छ: विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिला दें।

इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता प्रदेश मंत्री डीपी भारती मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।

https://youtu.be/YAF66k2H76s
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights